मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के दालमिल रोड पर बने भुजरिया तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। नगर परिषद द्वारा निर्मित इस तालाब में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल खड़े हो गए हैं।














